पृष्ठ:न्याय.pdf/१७९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य १
न्याय

[चैपलेन की ओर झुककर]

बुरा न मानिएगा। गुडमार्निंग।

[जब वह चला जाता है, तब तीनों कर्मचारी एक दूसरे की ओर नहीं देखते। लेकिन उनके चेहरे पर एक विचित्र भाव छा जाता है।]

चैपलेन

हमारे इन मित्र का ख़याल है कि जेल अस्पताल है।

कोकसन

[अकस्मात् लौटकर बड़े ही विनीत भाव से]

एक बात और है, वह औरत—मेरे ख़याल में आपसे यह कहना उचित न होगा अगर आवे तो उसे इससे मिला दीजिएगा। इससे दोनों निहाल हो जायंगे। वह उसी का ध्यान कर रहा होगा। माना वह उसकी बीबी नहीं है, लेकिन किसी बात का खटका नहीं है। बेचारे दोनों बड़े ही दुखी हैं। आप कोई ख़ास रियायत नहीं कर सकते?

दारोग़ा

[उकता कर]

मुझे सचमुच ही दुःख है कि मैं कोई खास रियायत

१७४