पृष्ठ:न्याय.pdf/२०७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ३]
[दृश्य २
न्याय

सकता हूँ। लेकिन फिर मुझे औरों के लिए भी रिपोर्ट पेश करनी पड़ेगी।

दारोग़ा

अच्छा!

[फ़ाल्डर की कोठरी की ओर देखते हुए]

उस बेचारे को अभी यहीं रहना होगा।

[कहने के साथ कुछ अनमना सा होकर वुडर की ओर देखता है।]

वुडर

आप कुछ कह रहे हैं, हुज़ूर?

[जवाब के बदले दारोग़ा उसकी ओर आँखें फाड़कर देखता है। फिर पीछे फिरकर चलने लगता है। किसी धातु की चीज़ पर कुछ ठोंकने का शब्द सुनाई देता है।]

दारोग़ा

[ठहर कर]

क्या है, मिस्टर वुडर?

२०३