पृष्ठ:न्याय.pdf/२३०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

हो गई है। आँखें अस्थिर हो रही हैं। कपड़े पुराने और फटे हैं।]

[स्वीडिल ख़ुशी के साथ अभिवादन करके चला जाता है।]

कोकसन

तुम्हें देखकर बहुत खुश हुआ, मगर तुम कुछ पहले आ गए।

[लल्लो चप्पो करते हुए]

आओ, हाथ मिलाओ। वह तो ख़ूब दौड़ धूप कर रही है।

[पसीना पोंछकर]

उसका क़सूर नहीं है, विचारी बहुत चिन्तित है।

[फ़ाल्डर संकोच के साथ कोकसन से हाथ मिलाता है और मालिकों के कमरे की ओर देखता है।]

कोकसन

नहीं, अभी वे आए नहीं हैं, बैठ जाओ।

[फ़ाल्डर कोकसन की मेज़ के किनारे एक कुर्सी पर बैठता है और अपनी टोपी मेज़ पर रखता है।]

२२७