पृष्ठ:न्याय.pdf/२४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

[कोकसन उस दरवाज़े की ओर घूरता है, जिसमें से होकर फ़ाल्डर गया है। फिर एक बार सिर हिलाकर कुछ लिखने के लिए तैयार होता है। उसी समय बाहर कमरे से वाल्टर हो आता है। उसकी उम्र पैंतीस वर्ष की होगी। सूरत भले मानुसों की सी है। आवाज़ मीठी और नम्र है।]

वाल्टर

गुडमार्निंग, कोकसन!

कोकसन

गुडमार्निंग, मिस्टर वाल्टर!

वाल्टर

अब्बा जान?

कोकसन

[बड़प्पन जताते हुए, मानो ऐसे युवक से बातें कर रहा हो, जो अपने काम में जी न लगाता हो]

मिस्टर जेम्स तो ठीक ग्यारह बजे यहाँ आ गए हैं।

१६