पृष्ठ:न्याय.pdf/२४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

फ़ाल्डर

[अपने को सँभालकर वाल्टर से हाथ मिलाते हुए]

आपको धन्यवाद देता हूँ।

कोकसन

आपसे एक बात करनी है, मिस्टर जेम्स।

[क्लर्क के कमरे की ओर फ़ाल्डर को इशारा करके]

तुम जरा वहाँ जाकर बैठ जाओ। मेरा जूनियर आज नहीं आएगा। उसकी स्त्री के बच्चा हुआ है।

[फ़ाल्डर हिचकता हुआ क्लर्क के कमरे में जाता है।]

कोकसन

[गोपनीय भाव से]

मैं आपसे इसी के बारे में कहना चाहता हूँ। अपनी भूल पर बहुत लज्जित है। लेकिन लोग उस पर शुभा करते हैं। और उसका चेहरा भी आज उतरा हुआ है। भोजन के लाले पड़े हैं। भोजन के बिना कोई कैसे रह सकता है?

२३७