पृष्ठ:न्याय.pdf/२४२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

जेम्स

इस मामले में मैंने ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे कोई बुरा कह सके। जेल से निकलकर अब तक क्या करता रहा?

कोकसन

एकाध जगह नौकरी मिली थी, मगर वहाँ टिक नहीं सका। वह बहुत शक्की है—स्वाभाविक बात है—उसे मालूम होता है कि सारी दुनिया उसके पीछे पड़ी है।

जेम्स

यह और खराब बात है, मैं उसे पसन्द नहीं करता। कभी नहीं किया। "दुर्बल चरित्र" तो मानो उसके चेहरे पर लिखा हुआ है।

वाल्टर

हमें एकबार उसे सहारा तो देना ही चाहिए।

जेम्स

उसने अपने ही हाथों तो अपने पैर में कुल्हाड़ी मारी।

२३९