पृष्ठ:न्याय.pdf/२४५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

जेम्स

लेकिन अगर हम उसे नौकर रक्खेंगे, तो हमें इससे ज़रूर मतलब है।

कोकसन

[अनिच्छा से]

शायद आपसे कहना ही ठीक है। वह आज यहाँ आई थी।

जेम्स

मैंने भी यही सोचा था।

[वाल्टर से]

नहीं, बेटा, हम ऐसा नहीं कर सकते। सरासर बदनामी है।

कोकसन

दोनों बातों के मिल जाने से मामला बेढब हो गया है। मैं समझता हूँ।

वाल्टर

मैं नहीं समझता कि हमें उसकी निजी बातों के क्या सरोकार है।

२४२