पृष्ठ:न्याय.pdf/२६५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

फ़ाल्डर

[मानो सुना ही नहीं]

रुथ!

[रुथ उसकी ओर देखती है, फ़ाल्डर अपने हाथों से मुँह ढाँक लेता है। सन्नाटा छा जाता है।]

कोकसन

[अचानक]

बाहर कमरे में कोई आया है।

[रुथ से]

तुम जरा भीतर जाओ, दो चार मिनट अकेले रहने से तुम्हें आराम मिलेगा।

[क्लर्क के कमरे की ओर इशारा करता है और बाहर की ओर जाने लगता है। फ़ाल्डर चुप खड़ा रहता है। रुथ डरते-डरते अपना हाथ बढ़ाती है। उसके स्पर्श से फ़ाल्डर सिहर कर पीछे की ओर हटता है। वह दुःखित होकर क्लर्क के कमरे की ओर जाती है। अचानक चौंक कर वह भी पीछे हो लेता है और दरवाजे के भीतर जाकर उसका कंधा पकड़ता है। कोकसन दरवाज़ा बन्द करता है।]

२६२