पृष्ठ:न्याय.pdf/२७१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क ४]
[दृश्य १
न्याय

विस्टर

मैं अपने ऊपर यह ज़िम्मेदारी नहीं ले सकता, साहब।

फ़ाल्डर

[एक विचित्र निराशापूर्ण हँसी के साथ]

अच्छी बात है!

[रुथ की ओर एक दृष्टि डालकर वह सिर उठाता है, और बाहर के आफ़िस से निकल जाता है। विस्टर उसके साथ प्रायः घिसटता हुआ जाता है।]

वाल्टर

[व्यथित होकर]

बस, अब कहीं का नहीं रहा। बराबर यही बला सिर पर सवार रहेगी।

[स्वीडिल बाहर के कमरे से ताकता हुआ नज़र आता है। सीढ़ी से नीचे उतरने की आवाज़ आती है। अचानक द्वार पर विस्टर की धीमी आवाज़ "या खुदा!" सुनाई देती है।]

२६८