पृष्ठ:न्याय.pdf/३२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

उससे पूछना चाहिए। कोकसन ज़रा इधर आकर सोचो तो सही। क्या तुम्हें याद है गए शुक्रवार को मिस्टर वाल्टर ने तुम्हें एक चेक भुनाने के लिए दिया था? यह वही दिन है जिस दिन वह ट्रेन्टन गए थे।

कोकसन

हाँ, नौ पाउंड का चेक था।

जेम्स

ज़रा देखो तो इसे!

[चेक उसके हाथ में देता है]

कोकसन

नहीं! नौ पाउंड था, मेरा खाना उसी समय आया था। और मैं गर्म-गर्म खाना पसन्द करता हूँ इस लिये चेक को मैंने डेविस को दे दिया कि जल्दी बैंक चला जाय। वह गया और सब नोट ही नोट लाया था। आपको तो याद होगा, मिस्टर वाल्टर! गाड़ी के भाड़े के लिए आपको कुछ रेज़कारी की दरकार थी।

[कुछ अवज्ञा भरी दया की दृष्टि से]

२४