पृष्ठ:न्याय.pdf/३५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
अङ्क १़]
[दृश्य १
न्याय

जेम्स

मुसन्ने में भी अंक बदले हुये हैं। बड़ी उस्तादी से माल उड़ाया है। डेविस कौन से जहाज़ से गया है?

कोकसन

'सिटी आफ रंगून' से।

जेम्स

हमें तार देकर उसे नेपल्स में गिरफ़्तार करा देना चाहिए। अभी वहाँ पहुँचा न होगा।

कोकसन

उसकी जवान बीबी का क्या होगा! उस डेविस युवक को मैं बहुत चाहता हूँ। छी! छी ! इस दफ्तर में ऐसी—

वाल्टर

मैं बेंक जाकर ख़ज़ांची से दर्याफ्त करूँ?

२७