पृष्ठ:परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति.djvu/२४३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

संघर्प कर उन्हें अपदस्थ किया और सुधार लागू किये, जिनका उद्देश्य गोत्र-व्यवस्था के अवशेषों का उन्मूलन करना था।-पृ० १४६ 111 L. H. Morgan. Ancient Society. p. 271.-90 940 215 15 ५६० ई० पू० में निर्धनता को प्राप्त एक अभिजात गोन के वंशधर पिसिस्ट्रेटस ने एथेंस में सत्ता पर कब्जा करके अपना निरंकुश शासन स्थापित किया। कतिपय अन्तरालों के बावजूद यह शासन ५२७ ई० पू० मे पिसिस्ट्रेटस की मृत्यु (पिसिस्ट्रेटस दो बार एथेंस से निष्कासित हुमा और वापस आया ) और उसके वाद ५१० ई० पू० तक जारी रहा, जब उसके बेटे हिपीयस को निष्कासित किया गया। इसके कुछ ही समय वाद एथेंस में क्ताइस्थीनीज के नेतृत्व मे दासस्वामी जनवादियो की सत्ता स्थापित हो गयी। पिसिस्ट्रेटस की छोटे तथा मंझोले भूमिपति समर्थक नीति से एथेंस राज्य के राजनीतिक ढाचे में कोई महत्त्वपूर्ण परिवर्तन नहीं आये।-पृ० १५३ बारह पट्टिकाओं वाले कानून"-रोमन विधि-सहिता, जो पेट्रीशियनों के खिलाफ प्लेबियनों के संघर्ष के फलस्वरूप पांचवी शताब्दी ई० पू० के मध्य में सूनवद्ध की गयी थी। इस संहिता मे हमें रोमन समाज का संपत्ति के अनुसार स्तरीकरण, दास-प्रथा के विकास तथा दासस्वामी राज्य की स्थापना का एक प्रतिबिंब मिलता है। चूंकि यह सहिता बारह पट्टिकानो पर खुदी हुई थी, इसलिए वह "बारह पट्टिकानों वाले कानून के नाम से जानी जाती है। -पृ० १५५ 116 17 12 117लेखक का संकेत यहां विद्रोही जर्मन कबीलों और रोमन फौजो की ट्यूटोबर्गर जंगल की लड़ाई (६ ई० पू० ) से है, जिसमे रोमनों को बुरी तरह मुंह की खानी पड़ी और उनके सेनाध्यक्ष वारस को जान से हाथ धोना पड़ा।-पृ० १५५ 118 ४५१ और ४५० ई० पू० में एप्पियस क्लौडियस को दससदस्यीय आयोग का सदस्य निर्वाचित किया गया। इस आयोग को इतिहास मे “बार पट्टिकानोवाले कानून" " के नाम से ज्ञात कानून बनाने का कार्यभार 16-410 २४१