पृष्ठ:परिवार, निजी सम्पत्ति और राज्य की उत्पत्ति.djvu/२४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

générales, 3-me éd., Oeuvres complètes, t.1, Paris, 1846, p. 220.-पृ० २०१ 159 " हिल्डेब्रांड का गीत'- देखिये टिप्पणी 1391 हेस्टिंग्स - वह स्थान जहां, १४ अक्तूबर १०६६ को नामंडी के ड्यूक विलियम ने आंग्ल-सैक्सन राजा हैरोल्ड को हराया था। आंग्ल-सैक्सन सैनिक संगठन में प्राचीन गोत्र-व्यवस्था के अवशेष मौजूद थे और उसके शस्त्रास्त्र भी पुराने-धुराने ही थे। इस विजय के फलस्वरूप विलियम इंगलंड का राजा बन गया और विलियम प्रथम विजेता कहलाया। -पृ० २०६ 160 का० मार्क्स के मौर्गन के 'प्रचीन समाज' विषयक नोट्स ।-पृ० २१२ 161 डिथमार्शन - अाजकल के श्लेजविग-होल्स्टिन प्रदेश का दक्षिणी-पश्चिमी भाग , जहा प्राचीन काल में सैक्सन लोग रहा करते थे। आठवीं शताब्दी मे उस पर कार्ल महान् ने कब्जा कर लिया। बाद में वह विभिन्न धर्माधिकारियों और धर्मतर सामंतों के हाथों में रहा। १२वी शताब्दी के मध्य में डिथमार्शन की जनता, जिसमें अधिकांश भूमिधर किसान थे, स्वतंत्रता प्राप्त करने लगी। १३ वीं और १६ वीं शताब्दियों के मध्य काल में वह वस्तुतः स्वतंत्रता का उपभोग करती थी। इस काल मे डिथमार्शन का समाज स्वशासी किसान समुदायो का, जो पुराने किसान-कुटुंबों पर आधारित थे, एक पुज था। १४ वी शताब्दी तक सर्वोच्च सत्ता सभी स्वतंत्र भूमिघरों की एक सभा के हाथ में थी, वाद में वह तीन निर्वाचित मंडलों के हाथ मे अंतरित हो गयी। १५५६ में डेन राजा फ्रेडरिक द्वितीय तथा होल्स्टिन के ड्यूक जोहान और अदोल्फ़ की सेनाओं ने डिथमार्शन की जनता के प्रतिरोध को चूर कर दिया और यह प्रदेश विजेताओं के बीच बांट दिया गया। फिर भी यहां पंचायती राज और आंशिक स्वशासन १९वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध तक चलता रहा।-पृ० २१८ 162G. W. F. Hegel. Grundlinien der Philosophie des Rechts. S$ 257, 360.-पृ० २१८ २४७