पृष्ठ:पार्टनर(hindi).pdf/१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

इंग्लिश का सर हरामी है। लड़कों को जान बूझकर कम मार्क्स देता है। लड़कियों को ज्यादा। शर्ट के बटन्स खुले छोड़ता है, सीने के बाल दिखाता हैं। गणित का मास्टर जो उसके पास प्रायव्हेट ट्युशन के लिए जाता है, उसे परीक्षा से पहले पर्चा बता देता है। सायन्स के सर और मराठी की टीचर वैसे अच्छे हैं। प्रोत्साहित करते हैं और मारपीट कभी नहीं करते। आज मैंने सिगरेट पी। कितनी गंदी लगती है। बदबू आती है। भगवान जाने जत्तीन कैसे पीता है। आज उसकी टोली सिगरेट पी रही थी। जतीन ने पूछा - पिएगा क्या? मैंने ना कर दी। पर उसने आग्रह किया। अब उसका आग्रह भला कैसे टाल सकता हूँ? एक कश लगाया। एकदम ठसका लग गया। सब हँसने लगे। बोले, धीरे- धीरे आदत पड़ जाएगी। नामुमकिन! इस जनम में तो कभी भी नहीं। एक बार पीकर देखी, बस! अब और कभी नहीं। समझ में नहीं आता, लोग कैसे पॅकेट के बाद पॅकेट पीते जाते हैं? , कल हम सब घरवाले नाटक देखने गए थे। बालगंधर्व थिएटर में। 'नटसम्राट'। डॉ. लागू। टीकट नहीं मिलें। नाटक हाऊसफुला सीधे घर वापस आने की बजाए, हम कोई आर्ट फिल्म देखने गए। सिनेमा हॉल में अंधेरा, उधर परदे पर भी अँधेरा। परदे पर कोई एक शब्द भी बोलता नहीं। मुझे तो नींद आ गई। तभी तो इतवार होते हुए भी आसानी से टिकट मिल गए। क्लास में सबको बताया, यह फिल्म मत देखो। एकदम बकवास है। ऐसी पिक्चर तूने देखी ही क्यों? करके सब दोस्त उल्टे मुझपर ही बरस पड़े। मुझे क्या सपना आया था की फिल्म ऐसी होगी? आज स्कूल में स्नेहसम्मेलन हुआ। एक नाटक में जतीन ने नेव्ही अफसर की भूमिका की थी। सफेद चुस्त पँट, सफेद हाफ शर्ट और नेव्ही की कॅप। कितना सुंदर दिख रहा था जतीन, नजर नहीं हटती थी। क्या नेव्ही का गणवेश पहने हुए पुरुषों के बारे में मेरे आकर्षण की वो शुरुवात हो सकती है? कल रात मुझे बहुत ही अजीब सपना आ गया। जतीन और मैं क्लास में अकेले। वह नेव्ही के गणवेश में। उसने मुझे उठा लिया। उसकी गोद में सुला दिया। ५...