पृष्ठ:पुरातत्त्व प्रसंग.djvu/७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
पुरातत्व-प्रसङ्ग


पुरातत्त्व का पूर्वेतिहास


गुजरात की पुरातत्त्व-ग्रन्थावली के तीसरे ग्रन्थाङ्क में इस देश के पुरातत्व के इतिहास पर जो लेख प्रकाशित हुमा है उसका सारांश नीचे दिया जाता है।

पुरातत्व संस्कृत-शब्द है। वह अंग्रेज़ी शब्द Antiquity के अर्थ में व्यवहार होता है। पुरानी वस्तुओं का तत्व जानना, उनकी रक्षा करना, उनके विषय में गवेपणा करना, उनके सम्बन्ध की भूलों और भ्रमों का निरसन करना आदि इस शास्त्र के जाननेवालों का काम है।

प्राणियों में मनुष्य ही सबसे श्रेष्ठ है, क्योंकि उसी में सब से अधिक ज्ञान का विकास पाया जाता है। जिसमें ज्ञान की मात्रा जितनी ही कम है वह मनुष्य उतना ही अधिक पशुत्व की ओर झुका हुआ समझा जाता है। इसी तरह जिसमें उसकी मात्रा