पृष्ठ:भारतवर्ष का इतिहास.djvu/६९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
[६१]


बादशाह थे। इससे यह जाना जाता है कि अपने समय का अशोक बड़ा प्रसिद्ध और प्रतापी राजा था।

इलाहाबाद में अशोक की लाट।

४—ईसा से २३२ बरस पहिले अशोक का देहान्त हुआ। इस के ४० बरस पीछे मौर्य वंश का भी अन्त हो गया—मौर्य वंश के पीछे दो वंश और मगध में ऐसे हुए जिनके नाम छोड़ अब और कुछ कोई नहीं जानता। अशोक के २०० बरस पीछे मगध का राज अंध्र वंश के हाथ लगा।