पृष्ठ:भारत का संविधान (१९५७).djvu/३४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
नाम राज्य-क्षेत्र
६. उड़ीसा
वे राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले या तो उड़ीसा प्रांत में समाविष्ट थे या इस प्रकार प्रशासित थे मानो कि वे उस प्रांत के भाग रहे हो।
१०. पंजाब
वे राज्य क्षेत्र जो राज्य पुनर्गठन अविनियम, १९५३ की धारा ११ में उल्लिखित है।
११. राजस्थान
वे राज्य क्षेत्र जो राज्य पुनर्गठन‌ अधिनियम १९५६ की धारा १० में उल्लिखित है।
१२. उत्तर प्रदेश
वे राज्यक्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से पहिले या तो संयुक्त प्राप्त नाम से ज्ञात प्रात समाविष्ट थे या इस प्रकार प्रशासित थे मानों कि वे उस प्रान्त के भाग रहे हो।
१३. पश्चिमी बंगाल
वे राज्य क्षेत्र जो इस सविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले या तो पश्चिम बंगाल प्रात में समाविष्ट प्रकार प्रशासित थे मानो कि वे उस प्रांत के भाग के हो तथा चन्द्र नगर का राज्य क्षेत्र जैसा कि वह चन्द्र नगर (विलयन) अधि नियम, १९५८ की धारा (२) के खंंड (ग) में परिभाषित है और वे राज्य क्षेत्र भी जो विहार और पश्चिमी बंगाल (राज्य क्षेत्रों का हस्तान्तर) अधिनियम १९५६ की धारा ३ की उपधारा (१) में उल्लिखित है।
१४. जम्मू तथा कश्मीर
वह राज्य-क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले कश्मीर के देशी राज्य में समाविष्ट थे।
नाम विस्तार
१ दिल्ली
वह राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले मुख्यायुक्त के दिल्ली प्रान्त में समाविष्ट था।
२. हिमाचल प्रदेश
वे राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले इस प्रकार माना कि वे हिमाचल प्रदेश और बिलासपुर के नामों से मुख्यायुक्त के प्रान्त रहे‌ हों।
३ मनिपुर
वह राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहले इस प्रकार प्रशासित था मानो कि वह मनिपुर के नाम से मुख्यायुक्त‌ का प्रांत रहा हो।
४. त्रिपुरा
वह राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले इस प्रकार था मानो कि वह त्रिपुरा के नाम से मुख्यायुक्त का प्राप्त रहा हो।
५. अन्डमान और निकोबार द्वीप
वह राज्य क्षेत्र जो इस संविधान के प्रारम्भ से ठीक पहिले अन्डमान और निकोबार द्वीप के मुख्यायुक्त के प्रान्त में समाविष्ट था।
६. लक्कादीव द्वीप, मिनिकोय द्वीप, और अमीनदीवी द्वीप
वह राज्य-क्षेत्र जो राज्य पुनर्गठन अधिनियम, १९५६ की धारा ६ में उल्लिखित है।

23-1 Law / 57