पृष्ठ:भारत में इस्लाम.djvu/८१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
७२
 

खिंचवा ली थी। एक पठान बादशाह ने अपनी राजधानी दिल्ली से उठवाकर देवगिरि ले जाने का इरादा करके दिल्ली के सब निवासियों को वहाँ चल बसने का हुक्म दिया था, जिससे हजारों नरनारी मार्ग ही में मर गये थे। एक पठान बादशाह ने कन्नौज के बालक, बुड्ढे, बच्चों सभी को क़त्ल करवा दिया था। सैकड़ों नर मुण्ड उसने अपने नगर की प्राचीर पर कटवाकर लगा दिये थे। एक बादशाह ने दक्षिण में सत्रह वर्ष में पाँच लाख हिन्दू मरवा दिये थे। दक्षिण के एक मुसलमान राजा का यह स्वभाव था कि यदि सड़क पर किसी की बारात जाती देखता तो दुलहिन को पकड़वा मँगाता और उसका सतीत्व नष्ट करके वापस कर देता था। इन लोमहर्षण अत्याचारों से छिन्न-भिन्न होकर सारे देश का रस सूख गया और समग्र देश में विषाद और शोक की हाय भर गई। जातीयता अतल पाताल में जा डूबी।