पृष्ठ:राजस्थान का इतिहास भाग 1.djvu/५२०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

अधिकार में कर ली थी। उसके अत्याचारों से जाट लोग बहुत भयभीत रहा करते थे। बीकाने की उत्तरी सीमा से गाड नदी तक की सम्पूर्ण भूमि बहुत उपजाऊ थी। इसलिये वहाँ पर खेत का काम बहुत अच्छा होता था। बहुत दिनों के बाद वहाँ की परिस्थितियाँ बिगड़ीं और उस तरफ की सम्पूर्ण भूमि जन-शून्य हो गयी। पहले वहाँ पर जो ग्राम और नगर बसे थे, वे बहुत अच्छी परिस्थितियों में थे। परन्तु वे धीरे-धीरे सब बरबाद हो गये। भटनेर से पच्चीस मील की दूरी पर दक्षिण की तरफ दन्दूसर नामक एक स्थान है। वहाँ के लोगों का कहना है कि प्रमार वंश का राजा जब यहां शासन करता था, उस समय सिकन्दर रूमी ने वहां आकर और आक्रमण करके राज्य का विध्वंस किया था। - 566