पृष्ठ:वीरेंदर भाटिया चयनित कविताएँ.pdf/५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
 

प्रकाशकीय


साथियो,
जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले वर्ष न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन ने
“समकाल की आवाज' श्रृंखला के तहत वर्ष 2021 में 18 लेखकों (महेश पुनेठा, अरुण शीतांश, भास्कर चौधुरी, वसंत सकरगाए, निदा नवाज, भरत प्रसाद, देवेन्द्र आर्य, विनोद पदरज, विजय गौड़, नवनीत पांडे, अजय कुमार पांडे, विमलेश त्रिपाठी, रामजी तिवारी, अजेय, शिरोमणि महतो, राजेश पाल, नरेश अग्रवाल और संतोष चतुर्वेदी) को प्रकाशित किया था। इस वर्ष(2022) में भी न्यू वर्ल्ड पब्लिकेशन द्वारा 'समकाल की आवाज' श्रृंखला के तहत 21 कवियों की पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं।
   यह सीरीज क्‍यों?
   हमारा विश्वास है कि जब भी मनुष्यता पर संकट आया,समकालीन
कविताएँ मनुष्यता को बचाने के लिए सबसे पहले सामने आती हैं। इसलिए हमें कविता पर विश्वास है। अफ्रीकी कवि ए.एन.सी कुमालो ने लिखा है कि...

हमें ऐसी कविताओं की जरूरत हे
जिनमें खून के रंग की आभा हो
और दुश्मनों के लिए आती हो जिनसे
यमराज के भैंसे की घंटी की आवाज!

कविताएँ
जो आतताइयों के चेहरे पर
सीधा वार करती हों
और उनके गुरूर को तोड़ती हों!

 

वीरेंदर भाटिया : चयनित कविताएँ 5