पृष्ठ:संगीत-परिचय भाग २.djvu/१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
(२० )

पाठ आठवाँ

लय, ताल और काल

लय
प्रश्न-संगीत में लय किसको कहते हैं ?
उत्तर-गाने, बजाने और नाचने की एक जैसी चाल को
लय कहते हैं।
प्रश्न-संगीत में लय कितनी प्रकार की मानी गई हैं
उत्तर-संगीत में लय तीन प्रकार की मानी गई है।
(१) मध्य लय (२) विलम्बित लय (३) द्रुत लय
प्रश्न-मध्य लय किसको कहते हैं ?
उत्तर-जो चाल साधारण हो न अधिक तेज और न
अधिक हल्की उसे मध्य लय कहते हैं।
प्रश्न-विलम्बित लय किसे कहते हैं ?
उत्तर-जो लय मध्य लय से धीमी हो, उसे विलम्बित
लय कहते हैं।
प्रश्न- द्रुत लय किसे कहते हैं।
उत्तर-जो लय मध्य लय से दुगनी तेज हो उसे द्रुत लय
कहते हैं।
प्रश्न-ताल किसको कहते हैं।
उत्तर-नियमबद्ध समय को ताल कहते हैं।