सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:समाजवाद और राष्ट्रीय क्रान्ति.pdf/१९५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

कहना अथवा यदि कांग्रेस उसमें देरी करे ना स्वतंत्र सघर्ष छेडने की धमकी देना व्यर्थ है। हमारा कार्य सम्पूर्ण कांग्रेस को परिचालित करना है। यह तभी हो सकता है जब हम कांग्रेस में एकता लाने के लिए प्रयत्न करें उसके निर्णयों की माने और उसके अनुशासन का पालन करें । हम अपने दिलदिमाग ठण्डे रखने चाहिये और स्थिति से पूरा लाभ उठाना चाहिथे । सबमे अधिक हमें मस्ती लोकप्रियता के लोभ में नहीं पडना चाहिये।