पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18.pdf/५४४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्री के साधन-सूत्र

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी-साहित्य और सम्बन्धित कागजातका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५९ ।

राष्ट्रीय अभिलेखागार (नेशनल आर्काइव्ज़ ऑफ इंडिया), नई दिल्लीमें सुरक्षित कागजात।

साबरमती संग्रहालय : पुस्तकालय तथा आलेख संग्रहालय : जहाँ गांधीजीके दक्षिण आफ्रिकी काल और १९३३ तकके भारतीय कालसे सम्बन्धित कागजात सुरक्षित हैं; देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३६० ।

'अमृतबाजार पत्रिका' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'गुजराती' : बम्बईसे प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक।

'ट्रिब्यून' : लाहौरसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक। १९४८ से यह पत्र अम्बालासे प्रकाशित होने लगा है।

'नवजीवन' : (१९१९-१९३१) : गांधीजी द्वारा सम्पादित तथा अहमदाबाद से प्रकाशित गुजराती साप्ताहिक, जो कभी-कभी सप्ताह में दो बार भी निकलता था; यह 'नवजीवन अने सत्य' (१९१५-१९१९) नामक गुजराती मासिकका परिवर्तित रूप था। इसका पहला अंक ७ सितम्बर, १९१९ को निकला था। १९ अगस्त, १९२१ से इसका हिन्दी संस्करण भी प्रारम्भ हो गया था।

'बॉम्बे क्रॉनिकल' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'यंग इंडिया' : (१९१९-१९३१) अहमदाबाद से प्रकाशित अंग्रेजी साप्ताहिक। सम्पादक—मो॰ क॰ गांधी; प्रकाशक-मोहनलाल मगनलाल भट्ट।

'लीडर' : इलाहाबादसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

' सर्चलाइट' : पटनासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दू' : मद्राससे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'मधपुडो' : आश्रम विद्यालय, साबरमतीकी हस्तलिखित पत्रिका।

बॉम्बे सीक्रेट एब्स्ट्रैक्ट्स, १९२० ।

महादेव देसाईकी हस्तलिखित डायरी : स्वराज्य आश्रम, बारडोली।

ऑल अबाउट द खिलाफत (अंग्रेजी) : एम॰ एच॰ अब्बास, राय ऐंड राय चौधरी, कलकत्ता।

पाँचवें पुत्रको बापूके आशीर्वाद : सम्पादक–काका कालेलकर, जमनालाल बजाज ट्रस्ट, वर्धा; १९५३ ।