पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 2.pdf/३५३

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।

 

सामग्रीके साधन-सूत्र

गांधी स्मारक संग्रहालय, नई दिल्ली : गांधी-साहित्य और गांधीजी से सम्बन्धित कागज पत्रोंका केन्द्रीय संग्रहालय तथा पुस्तकालय।

नेहरू स्मारक संग्रहालय तथा पुस्तकालय, नई दिल्ली।

प्रिटोरिया ऐंड पीटरमैरित्सबर्ग आर्काइव्ज़।

राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली।

साबरमती संग्रहालय, अहमदाबाद : पुस्तकालय तथा संग्रहालय, जहाँ गांधीजी के दक्षिण आफ्रिकी तथा भारतीय काल से सम्बन्धित कागजात रखे हैं।

'इंग्लिशमैन' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक जो १८३० में आरम्भ हुआ था।

उस समय यह यूरोपीय लोकमतका प्रमुख मुखपत्र था। 'इंडिया' भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकी ब्रिटिश समिति, लंदनका मुखपत्र। विलियम डिग्बीके सम्पादकत्वमें १८९० में आरम्भ हुआ। १८९२ तक अनियमित रूपसे निकलता रहा। बादमें मासिक हो गया और १८९८ से १९२१ तक साप्ताहिकके रूपमें प्रकाशित होता रहा।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' : बम्बईसे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नेटाल एडवर्टाइज़र' : डर्बन से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'नेटाल मर्क्युरी': डर्बन से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'बंगाली' : एक जमानम कलकत्ताका प्रमुख अंग्रेजी समाचार-पत्र। १८६८ में साप्ताहिकके रूपमें स्थापित। १८७९ में सुरेन्द्रनाथ बनर्जीने ले लिया और १९०० में उसे दैनिक पत्र बना दिया तथा जीवन-भर उसका सम्पादन किया।

'बॉम्बे गजट' : १७९१ में स्वतंत्र अंग्रेजी समाचार-पत्रके रूपमें स्थापित। शीघ्र ही अर्ध-सरकारी मुखपत्र बन गया था।

'स्टेट्समैन' : कलकत्तासे प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'हिन्दू' : मद्रास से प्रकाशित अंग्रेजी दैनिक।

'ग्रीवेंसेज़ ऑफ द ब्रिटिश इंडियन्स इन साउथ आफ्रिका' (अंग्रेजी) : प्राइस करेंट प्रेस, मद्रास द्वारा प्रकाशित।

कलोनियल ऑफिस रेकार्ड्स : औपनिवेशिक कार्यालय, लंदनके पुस्तकालयमें सुरक्षित।

इनमें दक्षिण आफ्रिकी कामकाज-सम्बन्धी अधिकतर प्रलेख (डाक्युमेंट्स) और कागजात उपलब्ध है। देखिए खण्ड १, पृष्ठ ३५५ (जून १९७० का संस्करण)। बॉम्बे गवर्नमेंट रेकर्ड्स : पुलिसके गोशवारे