पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 22.pdf/६४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४०
सम्पूर्ण गांधी वाङ्‍मय


आश्रम में अन्ना,[१] गोमतीबहन[२] और सरकारकी[३] भौजाई आ गई हैं। वसुमति-बहन भी यहाँ हैं।

बापूके आशीर्वाद

[पुनश्च:]

कल एन्ड्रयूज,[४] जमनादास और कुँजरू आ पहुँचेंगे।

गुजराती पत्र (एस॰ एन॰ ७६७७ ) की फोटो-नकलसे।

१८. तार: जियाराम सक्सेनाको[५]

[१६ दिसम्बर, १९२१ या उसके पश्चात्]

जियाराम[६]

कांग्रेस कमेटी

इलाहाबाद

कार्य समिति २३ को।

गांधी

अंग्रेजी प्रति (एस॰ एन॰ ७७२३) की फोटो-नकलसे।

  1. हरिहर शर्मा, जो शुरूमें गंगानाथ भारतीय विद्यालय, बड़ौदामें काम करते थे। बादमें दक्षिण भारत हिन्दी प्रचार सभाके संगठनकर्त्ताओंमें से एक।
  2. किशोरलाल मशरूवालाकी पत्नी।
  3. पटवर्धन यादवाडकर, यंग इंडियाके अवैतनिक कार्यकर्ता। नागपुर कांग्रेसके अवसर पर दिसम्बर १९२० में निधन। देखिए खण्ड १९, पृष्ठ २१५-१६।
  4. सी॰ एफ॰ एन्ड्र्यूज (१८७१-१९४०); अंग्रेज मिशनरी; रवीन्द्रनाथ ठाकुर तथा गांधीजीके निकटतम सहयोगी; दीनबन्धुके नामसे प्रसिद्ध।
  5. यह तार जियारामके १६ दिसम्बर, १९२१ के तारके जवाब में भेजा गया था। तार इस प्रकार था: "पत्र मिला। कृपया कार्य समितिकी [बैठककी] तारीख तारसे सूचित कीजिए।
  6. संयुक्त प्रान्तकी प्रान्तीय कांग्रेस कमेटीके मन्त्री।