पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 3.pdf/१७

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
आभार

इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम निम्नलिखितके ऋणी हैं : गांधी स्मारक-निधि, नेशनल आर्काइव्ज़ तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीका पुस्तकालय, नई दिल्ली; नवजीवन ट्रस्ट तथा साबरमती आश्रम संरक्षण व स्मारक ट्रस्ट, अहमदाबाद; कलोनियल आफ़िस पुस्तकालय तथा इंडियन आफिस पुस्तकालय, लन्दन ; प्रिटोरिया तथा पीटरमैरित्सबर्ग आर्काइव्ज, और डर्बन नगर- परिषद, दक्षिण आफ्रिका; भारत सेवक समिति, पूना; श्री छगनलाल गांधी, श्री डी० जी० तेंदुलकर तथा महात्मा के प्रकाशक ; श्री प्रभुदास गांधी और माई चाइल्डहुड विद गांधीजी के प्रकाशक; श्री बी० बख्तावरसिंह मॉरीशस और समाचारपत्र : इंग्लिशमैन, इंडिया, ल-रोडिकल, स्टैंडर्ड, टाइम्स ऑफ इंडिया, वेजिटोरियन और वॉयस ऑफ इंडिया।

अनुसंधान और संदर्भको सूचनाएँ देने के लिए गुजरात विद्यापीठ ग्रंथालय तथा गुजरात समाचार- कार्यालय, अहमदाबाद; एशियाटिक पुस्तकालय तथा बाम्बे कानिकल-कार्यालय, टाइम्स ऑफ इंडिया, मुंबई समाचार तथा गुजराती प्रेस, बम्बई; राष्ट्रीय पुस्तकालय तथा अमृत बाजार पत्रिका- कार्यालय, कलकत्ता; विधानसभा पुस्तकालय तथा इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय और ब्रिटिश म्यूजियम पुस्तकालय हमारे धन्यवादके पात्र हैं।

Gandhi Heritage Portal