पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 4.pdf/१६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
 

आभार

इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम इन संस्थाओं और व्यक्तियोंके ऋणी हैं: गांधी स्मारक निधि और संग्रहालय तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटीका पुस्तकालय, नई दिल्ली; नवजीवन ट्रस्ट और साबरमती आश्रम संरक्षक व स्मारक ट्रस्ट और संग्रहालय; श्री छगनलाल गांधी, अहमदाबाद; भारत सेवक समिति, पूना; कलोनियल ऑफिस पुस्तकालय तथा इंडिया ऑफिस पुस्तकालय, लन्दन; प्रिटोरिया और पीटरमैरित्सबर्ग आर्काइब्ज; सार्वजनिक पुस्तकालय, केपटाउन; सार्वजनिक पुस्तकालय, जोहानिसबर्ग; श्री अरुण गांधी, बम्बई और इंडिया, इंडियन ओपिनियन, आउटलुक और स्टार समाचारपत्र।

अनुसन्धान और सन्दर्भकी सुविधाओंके लिए गांधी स्मारक संग्रहालय तथा इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स पुस्तकालय तथा सूचना और प्रसारण मन्त्रालयका अनुसन्धान और सन्दर्भ विभाग, नई दिल्ली; साबरमती संग्रहालय और गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद; ब्रिटिश म्यूजियम पुस्तकालय, लन्दन, राजकीय पुस्तकालय, प्रिटोरिया और विश्वविद्यालय पुस्तकालय, जोहानिसबर्ग हमारे धन्यवादके पात्र है।