पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।

 

आभार

इस खण्डकी सामग्रीके लिए हम साबरमती आश्रम संरक्षक तथा स्मारक ट्रस्ट और संग्रहालय, गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय और नवजीवन ट्रस्ट, अहमदाबाद; गांधी स्मारक निधि तथा संग्रहालय और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पुस्तकालय, नई दिल्ली; भारत सेवक समिति, पूना; कलोनियल ऑफिस पुस्तकालय और इंडिया ऑफिस पुस्तकालय, लन्दन; फीनिक्स आश्रम, डर्बन; प्रिटोरिया आर्काइव्ज़, प्रिटोरिया; नगर परिषद्, क्रूगर्सडॉर्प; श्री दी॰ गो॰ तेंडुलकर तथा 'महात्मा' के प्रकाशक; श्री छगनलाल गांधी, अहमदाबाद; श्री अरुण गांधी, बम्बई; 'इंडियन ओपिनियन', 'इंडिया', 'मॉर्निंग लीडर', 'नेटाल ऐडवर्टाइज़र', 'नेटाल मर्क्युरी', 'रैंड डेली मेल', 'स्टार', 'साउथ आफ्रिका', 'टाइम्स', 'ट्रान्सवाल लीडर', और 'ट्रिब्यून' समाचारपत्रों तथा पत्रिकाओंके आभारी हैं।

अनुसन्धान और सन्दर्भकी सुविधाओंके लिए गांधी स्मारक संग्रहालय, इंडियन कौंसिल ऑफ वर्ल्ड अफयर्स पुस्तकालय, ब्रिटिश कौंसिल पुस्तकालय, केन्द्रीय सचिवालय पुस्तकालय तथा संयुक्त राज्य सूचना- सेवा पुस्तकालय, नई दिल्ली; साबरमती संग्रहालय और गुजरात विद्यापीठ ग्रन्थालय, अहमदाबाद; सार्वजनिक पुस्तकालय, जोहानिसबर्ग; पुस्तकाध्यक्ष, राष्ट्रीय ग्रन्थालय, कलकत्ता और ब्रिटिश म्यूज़ियम पुस्तकालय, लन्दन हमारे धन्यवादके पात्र हैं।