पृष्ठ:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6.pdf/४४०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
४०६
सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय

 

पैसेकी आवश्यकता

पैसेकी आवश्यकता इस समय अधिक होगी यह समझमें आने जैसी बात है। दूसरी जगहों की समितियोंसे अभी पैसे नहीं मिले, इस सम्बन्ध में उपर्युक्त बैठकमें बहुत चर्चा हुई। इसलिए बाहरी समितियोंको व्यवस्था करके तुरन्त ही पैसे पहुँचाना चाहिए।

आम सभा

शुक्रवार ता॰ ३०को[१] आम सभा करनेका निश्चय किया गया है। उसके सम्बन्ध में हर जगह सूचनाएँ भेजी गई हैं। और यह पत्र लिखते समय अनुमान है कि उस सभामें बहुत लोग उपस्थित होंगे।

[गुजरातीसे]
इंडियन ओपिनियन, ३०-३-१९०७
 

४११.[२] तार : लॉर्ड एलगिनको

ब्रिटिश भारतीयोंके बारेमें उत्तरदायी सरकार और स्थानीय संसदके प्रथम कार्यसे ब्रिटिश भारतीय आतंकित। ब्रिटिश भारतीय संघका निवेदन कि बड़े पैमानेपर कोई गैरकानूनी आव्रजन नहीं। समय आनेपर संघ प्रार्थनापत्र प्रस्तुत करेगा। भरोसा है, इस बीच निर्णय स्थगित रखा जायेगा।

[बिआस]

[अंग्रेजीसे]
इंडियन ओपिनियन, ३०-३-१९०७
 

४१२. तार[३] : द॰ आ॰ ब्रि॰ भा॰ समितिको

जोहानिसबर्ग,
मार्च ३०, १९०७

[सेवामें]
दक्षिण आफ्रिकी ब्रिटिश भारतीय समिति
लंदन

रायटर सार्वजनिक सभाकी कार्रवाईकी पूरी रिपोर्ट भेज रहा है। आप। प्रस्तावित समझौतेको न समझें तो स्पष्टीकरणके लिए स्थानीय सरकारने तार तार ब्रिटिश सरकारकी सेवामें बढ़ानेसे इनकार कर दिया।

[बिआस]

[अंग्रेजीसे]
कलोनियल ऑफिस रेकर्ड्स, सी॰ ओ॰ २९१/१२२।
  1. यह भूलसे दिया गया है, क्योंकि मार्च ३० को शनिवार था। सार्वजनिक सभा जोहानिसबर्ग में २९ तारीखको हुई थी।
  2. जान पड़ता है कि इसी प्रकारका एक तार श्री मॉर्लेको भी भेजा गया था।
  3. यह तार एल॰ डब्ल्यू॰ रिचने उप-उपनिवेश मंत्री, लंदनको २ अप्रैलको प्रेषित किया था।