पृष्ठ:स्टालिन.djvu/३४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

m कान्तिकारी आन्दोलन यदि कोई यात्री आज तकलस जावे तो जो व्यक्ति उसे नगर के विभिन्न दृश्य दिखलाने अपने साथ ले जावेगा वह निस्त- न्देह कोरा नदी के तट पर बने 1 छोटे और सारे रेस्टोरां (निवास-स्थान) को भी दिखलावेगा, जिसके साइनबोर्ड पर वहो चिन्ह विद्यमान है जो रूस की क्रान्ति से पहिले था। उसका नाम ऐदमो रेस्टोरां है। उसका ऐतिहासिक महत्व है। जो व्यक्ति गाइड बनकर विदेशियों को विभिन्न स्थान दिखलाने ले जाता है वह इन शब्दों में इसकी महिमा का वर्णन करता है- "यह ऐदमी रेस्टरां है 'गत शताब्दी के अन्तिम वर्षों में दक्षिणो रूस के समाजवादी नेता यहीं एकत्रित हाते थे। उसी स्थान पर स्टालिन क्रांतिकारी समाजवादी दलका सदस्य बना था......... " यह घटना सोलहों श्राने सत्य भी है कि वह नवयुवक जो पादरी बनने के लिये धार्मिक संस्था में शिक्षा प्राप्त कर रहा था, वह वहां से निकाले जाने के पश्चात् इसो स्थान पर दक्षिणी रूस को समाजवादी श्रेणी के नेताओं से मिला करता था। ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात ईश्वरोय हाथ ने हा उसका मार्ग निर्देश कर उसके पग इस ओर मोड़े थे।