पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१०५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

मैज

मैं बातों में नहीं आने की। यह उसका घमड है!

[कोई द्वार खटखटाता है। दोनों औरतें घूमकर उधर देखती हैं। एनिड अन्दर आती है। वह एक गोल ऊन की टोपी पहिने हुए है, और गिलहरी की खाल का एक जाकिट। वह दरवाज़ा बन्द करके आती है।]

एनिड

मैं अन्दर आऊँ, ऐनी!

मिसेज़ रॉबर्ट

[झिझक कर]

आप हैं मिस एनिड! मैज, मिसेज़ अंडरवुड को कुर्सी दो।

[मैज एनिड को वही कुर्सी देती है जिस पर आप बैठी हुई थी।]

एनिड

धन्यवाद! अब तबीयत कुछ अच्छी है?

९६