पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१४६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क २]
[दृश्य १
हड़ताल

मैज

[जल्दी से]

मेरी ख़ातिर से करो।

राउस

[दाँतों को दबा कर]

मेरे साथ कुलटाओं की चाल मत चलो, मैज!

मैज

[जैन की तरफ जल्दी से अपना हाथ बढ़ा कर]

मैं बच्चों का पेट भरने के लिए यह कर रही हूँ।

[क्रोध से भरी हुई कनबतियों में]

मैज, ओ मैज!

मैज

[उस का मुँह चिढ़ा कर]

लेकिन तुम मेरे लिए अपना वचन नहीं तोड़ सकते।

१३७