पृष्ठ:हड़ताल.djvu/१५

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अ्ङक १]
[दृश्य १
हड़ताल

वाइल्डर

अच्छा!

[वह स्केन्टलबरी के बग़ल में बैठ जाता है।]

स्केन्टलवरी

[मुँह से हवा निकालकर]

अगर जंगला न आएगा तो मैं उबल जाऊँगा।

[अन्डरवुड और एनिड एक जंगला लेकर आते हैं और आग के सामने रख देते हैं। एनिड का क़द लम्बा, चेहरा दृढ़ और छोटा, और अवस्था २८ साल है।]

एनिड

इसे और पास रक्खो फ्रेंक। इस से काम चल जायगा मिस्टर वाइल्डर? इस से बड़ा हमारे पास नहीं है।

वाइल्डर

बहुत अच्छी तरह, धन्यवाद।