पृष्ठ:हड़ताल.djvu/२०

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल


[क़लम को मुश्किल से घुमाकर हस्ताक्षर कर देता है]

वेंकलिन

क्यों टेंच, यूनियन की यह क्या चाल है? मजूरों से तो उन का मेल नहीं हुआ। हार्निस किस लिए मिलना चाहता है?

टेंच

उसे आशा है कि हम में कोई समझौता हो जायगा? वह आज शाम को मज़दूरों से कुछ बातचीत करेगा।

वाइल्डर

हार्निस! ठीक! वह एक ही घुटा हुआ, काइयाँ आदमी है। मैं इन पर विश्वास नहीं करता। मुझे ऐसा मालूम होता है, कि हमने नर्मी करने में भूल की। मज़दूर लोग यहाँ कब तक आ जायँगे?

अन्डरवुड

आते ही होंगे।

११