पृष्ठ:हड़ताल.djvu/४९

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

ऐंथ्वनी

यह वही ध्वनि है जिस में मज़दूर लोग बातें करते हैं। अब तो यह देखना है कि कौन ज़्यादा दिनों तक अड़ सकता है-वह लोग हमारे बिना, या हम लोग उनके बिना?

हार्निस

मुझे आश्चर्य है कि आप लोग व्यापारी होकर भी शक्ति के इस तरह बरबाद होने पर लज्जित नहीं होते। इसका नतीजा जो कुछ होगा वह आप से छिपा नहीं है।

ऐंथ्वनी

क्या होगा?

हार्निस

समझौता-यही बराबर होता है।

स्केंटलबरी

आप मज़दूरों को यह नहीं समझा सकते कि हमारा और उन का एक ही स्वार्थ है?

४०