पृष्ठ:हड़ताल.djvu/५१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

हार्निस

[व्यंग से]

हाँ, मालूम तो यही होता है कि वह वाणिज्य का क, ख, ग, है और यही वाणिज्य का क, ख, ग, आप के हित को मज़दूरों के हित से अलग किए हुए है।

स्केंटलबरी

[धीरे से]

हमें कुछ निश्चय कर लेना चाहिए।

हार्निस

[रुखाई से]

तो यह तय हो गया कि बोर्ड मज़दूरों के साथ कोई रिआयत न करेगा?

[वैंकलिन और वाइल्डर कुछ बोलने के लिये आगे झुकते हैं पर रुक जाते हैं]

ऐंथ्वनी

[सिर हिलाकर]

हाँ।

४२