पृष्ठ:हड़ताल.djvu/६१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ प्रमाणित है।
अङ्क १]
[दृश्य १
हड़ताल

एडगार

आप तो विषय से दूर चले जा रहे हैं।

ऐंथ्वनी

[हाथ उठाकर]

राबट, मालिक एक ही हो सकता है।

राबर्ट

तो फिर हम ही मालिक होंगे।

[सब चुप हो जाते हैं, ऐंथ्वनी और राबर्ट एक दूसरे से आँखें मिलाते हैं]

अन्डरवुड

राबर्ट, अगर तुम्हें डाइरेक्टरों से कुछ नहीं कहना है, तो ग्रीन या टॉमस को मज़दूरों की तरफ़ से क्यों नहीं बोलने देते।

[ग्रीन और टॉमस् चिन्तित भाव से राबर्ट को, एक दूसरे को, और दूसरे आदमियों को देखते हैं]

५२