पृष्ठ:हिंदी निबंधमाला भाग 1.djvu/१५४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
( १४९ )

संपन्ना स्त्री की वह नौकरी करता है। उसकी सांसारिक प्रतिष्ठा सिर्फ एक मामूली गुत्ताम की सी है। पर कोई ऐसा दैवी कारण हुआ जिससे संसार में अज्ञात उस गुलाम की बारी आई। उसकी निद्रा खुली। संसार पर मानों हजारों बिज- लियाँ गिरों। अरब के रेगिस्तान में बारूद की सी भड़क उठो। उसी वीर की अाँखे की ज्वाला इंद्रप्रस्थ से लेकर सेन तक प्रज्वलित हुई। उस अज्ञात और गुप्त हरा की कंदरा में सोनेवाले ने एक आवाज दी। सारी पृथ्वी भय से काँपने लगी। हाँ, जब पैगंबर मुहम्मद ने "अल्लाहो अकबर" का गीत गाया तब कुल संसार चुप हो गया । और, कुछ देर बाद, प्रकृति उसकी आवाज की गूंज को सब दिशाओं में ले उड़ो। पक्षी "अल्लाह" गाने लगे और मुहम्मद के पैगाम को इधर उधर ले उड़े। पर्वत उसकी वाणी को सुनकर पिवल पड़े और नदियाँ "अल्लाह, अज्जाह" का अलाप करती हुई पर्वतों से निकल पड़ों। जो लोग उसके सामने आए वे उसके दास बन गए। चंद्र और सूर्य ने बारी बारी से उठकर सलाम किया। उस वीर का बल देखिए कि सदियों के बाद भी संसार के लोगों का बहुत सा हिस्सा उसके पवित्र नाम पर जीता है और अपने छोटे से जीवन को अति तुच्छ समझकर उस अनदेखे और अज्ञात पुरुष के, केवल सुने सुनाए, नाम पर कुर्बान हो जाना अपने जीवन का सबसे उत्तम फल समझता है।