पृष्ठ:हिंदी विश्वकोष भाग ३.djvu/१२

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।
११
इङ्क-इङ्गलेण्ड


इङ्ग (सं० पु०) इग-क-नुम्। १ अद्भुत, ताज्जुब। २ ज्ञान, इल्म। भावे घञ्। ३ इङ्गित, इशारा। ४ जङ्गम, चलने-फिरनेवाली चीज़। ५ चराचर, दुनिया। (त्रि.) ६ गतिविशिष्ट, हिलने-डुलने वाला। ८ आश्चर्यमय, अनोखा।
इङ्गन (सं० ल्की०) इगि भावे लुपट्। १ हृद्गत भाव, दिली मतलब । २ चलन, चलफिर। ३ ज्ञान, समझ। ४ सङ्केत, इशारेबाजी। ५ चालन, हेरफेर । ६ व्याकरणानुसार समासान्त पदके एक शब्दको दूसरेसे पृथक करनेका विधान।
इङ्गनी (हिं० स्त्री०) धातु सम्बन्धी रसायन पदार्थ। (Manganese) पहले लोग इसके सारको लोहेका आकर्षणशील सार समझते थे। किन्तु पन्तको प्रमाणित हुआ, कि इसमें लोहेका नाम नहीं, लवण का लेश रहा। इङ्गनी प्रकृतिमें विस्तृत रूपसे व्याप्त है। सूर्याकाश, समुद्रजल और अनेक धातुद्रव्य में इसका अंश मिलता है। रसज्ञोंने बड़े यत्नसे तपा और अन्य द्रव्य मिला इसे विशुद्ध बनाया है। इङ्गनी फ़ौलाद तैयार करने में काम आती है। मध्यप्रदेश, मध्यभारत, महिसुर राज्य और मन्द्राज में खानि है। यह काचका हरितत्व निकालती और उसपर कान्ति चढाती है।
इङ्गल (सं० पु०) १ इङ्गुदीवृक्ष, देशी बादाम।
इङ्गाला, (हिं०) इड़ा देखो।
इङ्गलिश (अं० वि० = English.) १ इङ्गलेण्ड देश सम्बन्धी,अंगरेजी। (स्त्री०)२ पेन्शन,वज़ीफा। ३ छुट्टी। सिपाही वज़ीफ़ा और छुट्टीको इङ्गलिश कहते हैं। ४ अंगरेजोंको भाषा, जिस ज़बान् में अंगरेज़ बोलें। इङ्गलिश कहनेसे केवल इङ्गलेण्ड के प्राचीन अधिवासी एङ्गलोंकी ही भाषाका बोध नहीं होता। यह लाटिन, ग्रीक, हिब्रू, केलटिक, दानिश, साक्सन, फ्रान्सीसी, स्पेनीय, इटलीय, जर्मन्, संस्कृत, हिन्दी, मलय, चीन प्रभृति नाना भाषाके संमिश्रण से बनी है। संस्कृत की तरह इङ्गलिश को पूर्ण भाषा कह नहीं सकते। इस भाषामें अनेकानेक शब्द की सृष्टि हुवा करती है। इङ्गलिशका सम्पूर्ण व्याकरण आज भी प्रस्तुत नहीं। इस भाषाको चारः अंशमें बांटा जाता है,-१म।


एङ्गलो-साक्सन ( ४४९ से १०६६ ई. ), २य अर्ध साक्सन (१०६६ से १२५० ), ३य प्राचीन (१२५० से १५५० ई०) और ४र्थ वर्तमान काल (१५५० से आजतक)। इस समयके मध्य इङ्गलिश भाषामें अनेक रूपान्तर पहुंचा है। पहले यह भाषा जिस प्रकार चलते रही, आज वह बात देख नहीं पड़ती। इङ्गलिश भाषामें २६ अक्षर हैं। २६ अक्षरमें विजातीय शब्दसमूह प्रकृतरूपसे लिखा जा न सकने पर उच्चारणके लिये नूतन-नूतन वर्ण बना करता है।
इङ्गलिस्थान (हिं० पु०) इङ्गलेण्ड, अंगरेजोंके रहने का देश। इङ्गलेण्ड देखो।
इङ्गलिस्थानी (हिं० वि०) इङ्गलिश, अंगरजी, इङ्गलेण्डसे ताल्लुक रखनेवाला।
इङ्गलेण्ड (अं० स्त्री०= England.) देशविशेष, ग्रेटबृटेन द्वीप का दक्षिणांश। इङ्गलेण्डका प्राचीन इतिहास अधिक नहीं मिलता। पुराकालमें टीन लेने की फिनिकीय जाति इस देशको आते और प्राचीन रोम के बृटेनिया नाम बताते थे। ग्रेटबृटेन शब्दमें पुरातत्त्व देखा।एङ्गल नामक जातिके वास करनेसे इस स्थानका नाम इङ्गलेण्ड पड़ा है।
एडवार्ड नामक नृपतिने नरमाण्डी के विलियमको इङ्गलेण्ड का राज्यभार सौंपा था। किन्तु विलियम जब यहां आये, तब लोगोंके बनाये हेरल्ड नरेशको राज्य करते देख बहुत घबराये। विलियम और हेरल्डमें घोर युद्ध हुआ था। १०६६ ई०को इङ्गलेण्ड नरमानोंके अधिकारमें जा पड़ा। नरमानों और तत्कालीन साकसनोंके सम्मिलनसे वर्तमान अंगरेज़ी जाति तथा भाषाकी उत्पत्ति हुई है। निम्नलिखित राजावोंने इङ्गलेण्ड में राजत्व किया है,-

एङ्गलो-साक्सनवंश्।

नामखृष्टाब्दवर्ष आलफ्रेड(ओयेसेक्सके राजा)८७१३० एडवार्ड(१म)९०१२४ एथेलष्टन(इङ्गलेण्डके राजा)९२५१५ एडमण्ड(१म)९४०६ एट्रेद९४६