पृष्ठ:हिंदी शब्दसागर भाग ४.pdf/४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

इस संस्करण के संबंध में हिंदी शब्दसागर हिदी का सबसे प्रामाणिक कोश है, जो भारतीय भाषाओ का दिशा निर्देशक है। इसका परिवर्धित, सशोधित, नवीन सस्करण, स० २०२४ वि० सन् १९६७ ई० मे निकला था | इसके भाग क्रमश अनुपलब्ध होते जा रहे है। इसलिए सभा ने यह सकल्प लिया कि इसका दूसरा सस्करण प्रकाशित किया जाय ताकि इसकी उपलब्धता निरन्तर बनी रहे । चौथा भाग इधर कुछ दिनो से अनुपलब्ध था, इसी क्रम मे यह सस्करण उपलब्ध कराया जा रहा है। आशा है, अपने गुण धर्म के कारण इस कोश का उपयोग और प्रयोग हिंदी जगत् निरन्तर करता रहेगा। श्रीकृष्ण जन्मामी स० २०५२ वि० १८ अगस्त १९९५ ई०). सुधाकर पांडेय प्रधानमत्री नागरीप्रचारिणी सभा, वाराणसी