पृष्ठ:हिन्दुस्थान के इतिहास की सरल कहानियां.pdf/१२१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ अभी शोधित नहीं है।

सेनानायक थे, अकबर ने दोनों को बड़े बड़े सूबों का हाकिम बना दिया था।

१०-जीया रानी अकबर के बड़े बेटे सलीम की माँ

थी जो पीछे जहाँगीर के नाम से दूसरा मुगल बादशाह हुआ। जब यह सयाना हुआ तो अकबर ने उस का विवाह एक राजपूत राजकुमारी से कर दिया जिस का नाम जोधवाई था।

११-अकबर के यहाँ और भी कई हिन्दू नौकर थे।

इन में सब से बड़ा राजा टोडरमल था। वह बड़ा गणित था और उस ने के पास सारे राज्य का हिसाब किताब रहता था। उसने सारा देश नपवा डाला और अनाज की उपज के विचार से आठ प्रकार के खेत बनाये और गांववालों पर मालगुजारी बाँध दी।

१२-तुम पढ़ चुके हो कि हिन्दू राजा विक्रम के

दरबार में नवरत थे अकबर के यहाँ भी ऐसे ही नवरत थे। अगले पृष्ठ पर जो चित्र हैं उस में अकबर अपने नौ रक्षों के बीच में बैठा दिखाया गया है। यह अकबर के बुढ़ापे का चित्र है। दाहिनी ओर तीन हिन्दू राजा बैठे हैं और अकबर उन्हीं को दे रहा है। इन में दूसरा मानसिंह और तीसरा टोडरमल है। और छः मुसलमान सरदार हैं। अकबर की बाई ओर फैजी और अबुल फ़ज़ल दोनों भाई हैं जो अकबर के बड़े विश्वासी मित्र थे। अकबर अबुल फ़ज़ल 1