पृष्ठ:Hathras Case judgment.pdf/६

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।



6
गौरव वी. जैन (प्रोफेसर फोरेंसिक मेडिसिन सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली), पी0डब्लू0-23 गंगा नारायण झा ( नोडल आफिसर रिलायंस जियो पश्चिम क्षेत्र), पी0डब्लू0 - 24 विशाल शर्मा (नोडल आफिसर वोडाफोन आईडिया लि० पश्चिम क्षेत्र), पी0डब्लू0-25 राजीव वशिष्ठ ( नोडल आफिसर भारती एयरटेल लि०), पी0डब्लू0-26 सत्य प्रकाश शुक्ला (अवर अभियन्ता पी.डब्लू.डी.), पी0डब्लू0-27 भूदेव कुशवाहा उर्फ पण्डा, पी0डब्लू0-28 श्रीमती सत्यवीरी देवी (मेडिकल रिकार्ड आफिसर सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली), पी0डब्लू0-29 सरफराज अहमद ( रिसेप्सनिस्ट सी.एम.ओ. कार्यालय जे.एन.एम.सी. अलीगढ ), पी0डब्लू0-30 विनय शर्मा, पी0डब्लू0–31 जगवीर सिंह तत्कालीन एस.एस.आई. चन्दपा, पी0डब्लू0-32 दिनेश कुमार वर्मा तत्कालीन थाना प्रभारी चन्दपा, पी0डब्लू0-33 प्रो0 आदर्श कुमार (विधि विज्ञान विभाग एम्स नई दिल्ली) चेयरमैन एम0आई0एम0बी0 टीम, पी0डब्लू0 - 34 निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ( सहायक विवेचक ) एवं पी0डब्लू0-35 विवेचनाधिकारी श्रीमती सीमा पाहुजा ( पुलिस अधीक्षक सी.बी.आई.) को परीक्षित कराया गया है। इसके अतिरिक्त अभियोजन की ओर से अन्य किसी साक्षी को परीक्षित नहीं कराया गया है।
10.अभियोजन की ओर से अभिलेखीय साक्ष्य में वादी मुकदमा सतेन्द्र कुमार द्वारा थाना चन्दपा पर दी गयी तहरीर प्रदर्श क - 1, वादी मुकदमा सतेन्द्र कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक हाथरस को दिया गया प्रार्थना पत्र प्रदर्श क - 2, मेमोरण्डम मेमोरी कार्ड व सी०डी० डी-68 कागज संख्या 72अ प्रदर्श क - 3, प्रमाण पत्र धारा 65बी भारतीय साक्ष्य अधिनियम डी - 69 कागज संख्या 73अ प्रदर्श क – 4, मेमोरण्डम एक सी०डी० डी -43 कागज संख्या 48अ प्रदर्श क - 5, प्रमाण पत्र धारा 65बी भारतीय साक्ष्य अधिनियम डी - 42 कागज संख्या 47अ प्रदर्श क - 6, सीजर मेमो प्रदर्शक -7, चिट्ठी मजरूबी प्रदर्श क- 8, डाक्टर्स ड्यूटी रिकार्ड्स डी-16 कागज संख्या 21अ / 1 लगायत 21अ / 5 प्रदर्श क - 9, प्रविष्टि ओ०पी०डी० रजिस्टर डी-19 प्रदर्श क- 10, प्रविष्टि आई०पी०डी० रजिस्टर डी-18 प्रदर्श क- 11, बेड हेड टिकट डी - 17 प्रदर्श क- 12, रेफरल बुक प्लेट डी-20 प्रदर्श क - 13, बयान पीडिता अन्तर्गत धारा 161 दं०प्र०सं० दिनांकित 19.09.2020 बी-3 प्रदर्श क– 14, मृत्यु पूर्व बयान दिनांकित 22.09.2020 प्रदर्श क - 15, बयान पीडित अन्तर्गत धारा 161 दं0प्र0सं0 दिनांकित 22.09.2020 प्रदर्श क - 16, सीजर मेमो अभिलेख सी०डी०- 1 से सी0डी0-27 तक प्रदर्श क- 17, नक्शा नजरी दिनांकित 23.09.2020 प्रदर्शक - 18, स्कूल लिविंग सर्टिफिकेट पीडिता प्रदर्शक - 19, विधि विज्ञान प्रयोगशाला को भेजा गया पत्र प्रदर्श क - 20, सीजर मेमो मोबाईल फोन