पृष्ठ:Hathras Case judgment.pdf/६१

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
61

हुआ है तथा इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/बी.―572 Exhibit नम्बर 11-X Kurta dated 03.11.2020 लिखा हुआ है। पुलन्दे से निकले लाल/मेहरून रंग के कमीज/कुर्ता को देखकर गवाह ने इसे पहचानते हुये बताया कि यह पीड़िता का कमीज/कुर्ता है जो उसने घटना वाले दिन पहना हुआ था। इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/बी.―572 Exhibit नम्बर 11-X Kurta dated 03.11.2020 लिखा हुआ है। इस कमीज/कुर्ता पर आज वस्तु प्रदर्श―16 डाला गया और इसी टैग पर इसका वस्तु प्रदर्श लिखा गया। इसके अन्दर एक हरे रंग की एक पैजामी/सलवार निकली जिस पर फिजिक्स डिवीजन नम्बर 128/20 का टैग लगा हुआ है तथा टैग के दूसरी ओर बायो नम्बर 58/2020 लिखा हुआ है तथा इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/ बी.―572 Exhibit नम्बर 11―XIII Salwar dated 03.11.2020 लिखा हुआ है। पुलन्दे से निकले हरे रंग के पैजामी/सलवार को देखकर गवाह ने इसे पहचानते हुये बताया कि यह पीड़िता की पजामी/सलवार है जो उसने घटना वाले दिन पहना हुआ था। इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/बी.―572 Exhibit नम्बर 11―XIII Kurta dated 03.11.2020 लिखा हुआ। इस पैजामी/सलवार पर आज वस्तु प्रदर्श―17 डाला गया और इसी टैग पर इसका वस्तु प्रदर्श लिखा गया। इसके अन्दर एक लेडीज अण्डरवियर/पैन्टी निकली जिस पर फिजिक्स डिवीजन नम्बर 128/20 का टैग लगा हुआ है तथा टैग के दूसरी ओर बायो नम्बर 58/2020 लिखा हुआ है तथा इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/बी.―572 Exhibit नम्बर 11―XII Underwear dated 03.11.2020 लिखा हुआ है। पुलन्दे से निकले अण्डरवियर/पैण्टी को देखकर गवाह ने इसे पहचानते हुये बताया कि यह पीड़िता की अण्डरवियर/पैण्टी है जो उसने घटना वाले दिन पहना हुआ था। इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/बी.―572 Exhibit नम्बर 11―XII Underwear dated 03.11.2020 लिखा हुआ है। इस अण्डरवियर/पैण्टी पर आज वस्तु प्रदर्श-18 डाला गया और इसी टैग पर इसका वस्तु प्रदर्श लिखा गया। इसके अन्दर एक पीले रंग की सलवार निकली जिस पर फिजिक्स डिवीजन नम्बर 128/ 20 का टैग लगा हुआ है तथा टैग के दूसरी ओर बायो नम्बर 58/ 2020 लिखा हुआ है तथा इसका विवरण सी०एफ०एस०एल० 2020/ बी.―572 Exhibit नम्बर 11―IX Salwar dated 03.11. 2020 लिखा हुआ है। पुलन्दे से निकले सलवार को देखकर गवाह ने इसे पहचानते हुये बताया कि यह पीड़िता की सलवार है जो उसे अस्पताल में उसके द्वारा बेड पर कपड़ों पर लैट्रीन करने पर बदलकर पहनायी गयी थी।