सामग्री पर जाएँ

पृष्ठ:The Meaning of Relativity - Albert Einstein (1922).djvu/१४

विकिस्रोत से
यह पृष्ठ जाँच लिया गया है।
2
आपेक्षिकता का अर्थ

हम घड़ी की टिक-टिक से ऐसा समझते हैं कि इसे विभिन्न घटनाओं की शृंखला को जोड़कर गिना जा सकता है और इसके अन्य गुणधर्म भी होते हैं जिसके बारे में हम बाद में बात करेंगे।

विभिन्न व्यक्तियों से बातचीत की सहायता से लोग कुछ हद तक अपने अनुभवों की तुलना कर सकते हैं। इसी तरह यह दिखाया जाता है कि विभिन्न व्यक्तियों का इन्द्रिय ज्ञान दूसरों से मेल खाता है जबकि अन्य इन्द्रिय ज्ञान ऐसी कोई समानता स्थापित नहीं की जा सकती है। इस तरह हम उस इन्द्रिय ज्ञान को वास्तविक मानने के आदी हैं जो विभिन्न व्यक्तियों के लिए समान है और इसी कारण से यह कुछ हद तक अवैयक्तिक है। प्राकृतिक विज्ञान में भी विशेष रूप से सबसे मूलभूत विज्ञान, भौतिकी ऐसे इन्द्रिय ज्ञान को सुलझाता है। भौतिक वस्तुओं की अवधारणा, विशेष रूप से दृढ़ पिण्डों में ऐसा इन्द्रिय ज्ञान की अवधारण अपेक्षाकृत स्थिर जटिल है। एक घड़ी भी उसी अर्थ में वस्तु/पिण्ड अथवा एक निकाय है जिसमें अतिरिक्त गुणधर्म यह है कि यह घटनाओं की शृंखला की गणना करती है जो विभिन्न तत्वों से निर्मित हैं और उन सभी को समान माना जा सकता है।

हमारी अवधारणाओं और इस प्रणाली का केवल औचित्य यह है कि वो हमारे हमारे अनुभवों की जटिलता को वर्णित करते हैं; इसके आगे उनकी कोई वैधता नहीं है। मुझे यकीन है कि दार्शनिकों ने आनुभाविकता के प्रक्षेत्र से निश्चित मूलभूत अवधारणाओं को हटाने वाली वैज्ञानिक सोच पर हानिकारक प्रभाव डाला है जहाँ वो हमारे नियंत्रण में हैं और जो पूर्वानुमानों की अमूर्त ऊँचाइयों पर हैं। चाहे ऐसा लगे कि वैचारिक ब्रह्माण्ड का निष्कर्ष तार्किक अर्थों में नहीं कर सकते हैं, लेकिन ऐसा है, यह इन्द्रिय है, मानव दिमाग की रचना है, जिसके बिना किसी तरह का विज्ञान सम्भव नहीं था, फिर भी