अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/अलेक्ज़ैड्रैटा

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ३४ ] अलेक्ज़ैड्रैटा--यह देश शाम (सीरिया) की उत्तर-पश्चिमी सीमा पर स्थित है। इसी नाम का एक बन्दरगाह भी है। सन् १९१८ तक यह तुर्की के अधिकार में थी। विश्व-युद्ध के बाद यह देश शाम में मिला दिया गया। इसकी जन-सख्या २,२०,००० है, जिसमे ४० प्रतिशत तुर्क हैं। तुर्की इसे फिर से अपने अधिकार में लेना चाहता है। इस समय यह फ्रांस के प्रभुत्व में है। तुर्की से मैत्री बनाये रखने के लिए फ्रांस ने नवम्बर १९३७ में इस प्रदेश को स्वायत्त-शासन देने का विचार किया। इससे तुर्की सहमत न हुआ। इसलिए १ जुलाई १९३८ को अकारा-सधि हुई, जिसके अनुसार इस प्रदेश पर फ्रांस तथा तुर्की दोनों का संयुक्त-शासन स्थापित होगया। २१ अगस्त १९३८ के
[ ३५ ]
चुनाव में ४० स्थानों में से २२ स्थान तुकों को मिले। २३ जून १९३९ को फ्रांस ने यह प्रदेश तुर्की को वापस कर दिया। २९ जून १९३९ को वहाँ से फ्रांस की सेनाएँ वापस बुला ली गई।