अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/अल्जीरिया

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ३२ ]

अल्जीरिया—यह उत्तरी अफ्रीका में फ्रांसीसी अधिकृत प्रदेश है। इसका क्षेत्रफल ८,४५,००० वर्गमील है और जनसंख्या ७२,५०,००० है।
इनमे से १०,००,००० फ्रांसीसी तथा शेष अरब हैं। यह देश उत्तरी तथा दक्षिणी दो प्रदेशो में विभाजित है। उत्तरी प्रदेश में २,२२,००० वर्गमील भूमि तथा दक्षिणी प्रदेश में ६,२३,००० वर्गमील भूमि है। उत्तरी प्रदेश से धारासभा के लिए १० प्रतिनिधि चुने जाते हैं। फ्रांसीसी गवर्नर-जनरल को यहाँ सर्वोच्च सत्ता प्राप्त है। वह फ्रांस के गृह मंत्री के प्रति उत्तरदायी होता है। यह देश न तो फ्रांस का उपनिवेश है, और न यह फ्रांस का अंग ही है। इसकी
[ ३३ ]
स्थिति कुछ दोनो के बीच की है। दक्षिणी प्रदेश बहुत पिछड़ा हुआ है और

उसके अधिकांश भाग पर फौजी शासन है। उत्तरी भाग में फ्रांसीसी रहते हैं। उन्होने उसकी पर्याप्त उन्नति की है। कृषि भी अच्छी होती है और फलो की उत्पत्ति भी सन्तोषप्रद है। लोहा और तेज़ाबी नमक (फासफेट) की खाने भी है। यहाँ के अरब अधिवासियो मे राष्ट्रीयता तथा अखिल इस्लामवाद का प्रचार है।