अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/उपनिवेश

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ६३ ]

उपनिवेश (Colony)--उपनिवेश से प्रयोजन ऐसे देश या प्रदेश से है। जिस पर किसी साम्राज्यवादी राष्ट्र के नागरिक, अपने स्वार्थ-साधन के लिये, प्रभुत्व जमा लेते है। दुनिया के दिखाने के लिए इसे वे हर प्रकार से 'उन्नत' बनाने का ढोंग रचते है। इन उपनिवेशो में जैसे-जैसे सार्वजनिक जागरण होता जाता है, वैसे-वैसे वे उस देश के शासन से मुक्त होने का प्रयत्न करते है, जिसके नागरिको ने उसे ‘विकसित’ और ‘उन्नत' किया था। आस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैण्ड, कनाडा और दक्षिणी अफ्रीका आदि पहले अँगरेज़ी उपनिवेश थे। परन्तु धीरे-धीरे इन देशो ने स्वाधीनता प्राप्त कर ली और आज इनका पद ‘डोमीनियन' माना जाता है। वैस्टमिन्स्टर-क़ानून के अनुसार इन्हे अब ब्रिटेन से सम्बन्ध-विच्छेद का भी अधिकार प्राप्त होगया है। यूरोपीय राष्ट्रो मे उपनिवेशो के लिये बड़ी लिप्सा रही है। यह लिसा, आधुनिक काल मे, भीषण महायुद्धो का कारण हुई है। जर्मनी, इटली, जापान इस समय अधिकाश उपनिवेशो और देशो की लिप्सा से ही मानव-जाति का संहार कर रहे है।