अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/क्रप

विकिस्रोत से

[ ८६ ] क्रप--जर्मन उद्योगवादी तथा अस्त्र-शस्त्र निर्माता। पश्चिमी जर्मनी में इसेन नामक स्थान पर क्रप का कारखाना है। संसार में यह सबसे महान अस्त्र बनानेवाला कारखाना है। क्रप हिटलर का गहरा मित्र हैं। हिटलर के शास्त्रिकरण-कार्य-क्रम का उसने व्यावहारिक रूप से समर्थन किया। सन् १९३९ की ग्रीष्म ऋतु में इसके कारखाने में १,००,००० मजदूर काम करते थे। अब तो और भी बहुत अधिक कर रहे होंगे।