अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/क्रिप्स, आनरेबल सर स्टैंफर्ड

विकिस्रोत से
अन्तर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश  (1943) 
द्वारा रामनारायण यादवेंदु

[ ८६ ] क्रिप्स, आनरेव्लू सर स्टैंफर्ड, एम०, पी०--इनका जन्म सन १८८६ में हुआ। यह लार्ड पारमूर के सबसे छोटे बेटे हैं। विन्चेस्टर तथा यूनीवर्सिटी कालेज लन्दन में इन्होंने शिक्षा प्राप्त की। सन् १९१३ में बेरिस्टर बन गये। सन् १९३१ में वह सबसे पहले पार्लमेंट में प्रविष्ट हुए। मैकडानल्ड-मंत्रि-मएडल में यह सालिस्टर-जनरल थे। क्रिप्स मजदूर-दल के नेता थे, परन्तु सन् १९३७ में उन्होंने सयुक्त-मोर्चा स्थापित करने के लिए एक आन्दोलन खड़ा किया। इसलिये मज़दुर-दल ने इन्हे तथा
[ ८७ ]
इनके कुछ अनुयायियो को दल से, अलग कर दिया। इस संयुक्त मोर्चे का प्रयोजन यह था कि मज़दूर, लिबरल, कंज़रवेटिव तथा कम्युनिस्ट आदि संगठित होकर काम करे। मज़दूर-दल इसके विरूद्ध था। इससे पूर्व केवल कम्युनिस्टों के साथ संयुक्त मोर्चा बनाने की कोशिश आपने की थी, जिसे मज़दूर दल ने नहीं स्वीकार किया। क्रिप्स समाजवादी विचार रखते हैं, इसलिए युद्ध-काल में ब्रिटिश मंत्रि-मराडल ने उन्हें राजदूत बनाकर रूस भेजा। उन्होंने अपने इस पद से सन् १९४१ के दिसम्बर मास में त्यागपत्र दे दिया। इस समय वह ब्रिटिश युद्ध-मंत्रि-मण्डल के सदस्य हैं। आप ता० २२ मार्च १९४२ को अपने प्रस्ताव लेकर भारत आये, किन्तु आपके प्रस्तावो को सभी दलो ने अस्वीकार कर दिया।