अंतर्राष्ट्रीय ज्ञानकोश/गांधीजी की ग्यारह शर्ते

विकिस्रोत से

[ १०१ ] गांधीजी की ग्यारह शर्ते--सन् १९३० में, नमक-सत्याग्रह आरम्भ करने से पूर्व, गांधीजी ने तत्कालीन वाइसराय लार्ड इरविन के समक्ष निम्नलिखित ११ मॉगे, स्वीकृति के लिए, प्रस्तुत की थीः--

(१) पूर्ण मादक-द्रव्य-निषेध।

(२) रुपये की विनिमय-दर घटाकर १ शिलिंग ४ पैंस करदी जाय।

(३) किसानों की मालगुज़ारी में कम-से-कम ५० फ़ीसदी कमी कर दी जाय और उसका नियन्त्रण व्यवस्थापिका सभा द्वारा हो।

(४) नमक-कर उठा दिया जाय।

(५) भारत मे फौजी ख़र्चा आधा कर दिया जाय।

(६) उच्च सरकारी पदाधिकारियो के वेतन में ५० फ़ीसदी कमी की जाय।

(७) विदेशी वस्त्र के आयात पर संरक्षण-कर लगाया जाय।

(८) तटीय यातायात संरक्षण मसविदा(Coastal Traffic Reserv-
[ १०२ ]
ation BILL) पास कर दिया जाय, ताकि हिन्दुस्तानी समुद्र तट देशी जहाजों के लिए सुरक्षित होजाए।

(९) समस्त राजनीतिक बन्दियो को रिहा कर दिया जाय। इनमें वे शामिल नहीं हैं , जिन्हे हत्या करने तथा हत्या का प्रयत्न करने के अपराध मे सज़ा मिली है। समस्त राजनीतिक मुकदमे वापस ले लिए जायॅ। भारतीय दण्डविधान धारा १२४ (अ) तथा सन १८१८ के तीसरे रेग्यूलेशन को रद कर दिया जाय, और भारतीय निर्वासितो को स्वदेश वापस आने की आज्ञा दी जाय।

(१०) गुप्तचर पुलिस विभाग उठा दिया जाय अथवा उसको जनता के नियन्त्र्ण मे दे दिया जाय।

(११) आत्मरक्षा के लिए शस्त्र प्रयोग के निमित्त लाइसेंस दिये जायॅ और उन पर जनता का नियन्त्र्ण रहे।